July 16, 2026
Bhaskar News Agency
राजनीतिलखनऊ

लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को अपने विधायक शाहिद मंजूर की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को अपने विधायक शाहिद मंजूर की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इफ्तारी कर रहे लोगों के साथ बैठकर खजूर खाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अखिलेश के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लग गई। अखिलेश ने सेल्फी खींच रहे एक व्यक्ति से पूछा- फोटो अच्छी आ रही है?

अखिलेश के साथ इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली भी रोजा इफ्तार में शामिल हैं। इफ्तार पार्टी में सपा नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में धर्मगुरु, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है। इससे पहले विधायक शाहिद मंजूर ने गुलदस्ता देकर शॉल पहनाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया।निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

एक मजदूर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

10 मई से पोलिंग पार्टीज के वाहनों को सीएस0एन0 पी0जी0 कॉलेज परिसर में इकठ्ठा कर किया जायेगा लाइनअपः-जिला निर्वाचन अधिकारी

admin

लखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश:3 अप्रैल तक ऐसे ही रहेगा मौसम

Bhaskarnews

लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, खिड़की से गिरीं लाशें:5 की मौत, 45 घायल; 67 चालान के बावजूद दौड़ रही थी बस

Bhaskarnews

Leave a Comment