August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

MLC अशोक अग्रवाल के प्रयास से कन्हौआ ग्राम में आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद आवागमन हेतु बनेगा पक्का मार्ग

कछौना, हरदोई(संवाददाता )विकासखंड कछौना के ग्राम कन्हौआ (नारायणदेव) आजादी के बाद भी इतने वर्षों से गांव को जाने का कोई पक्का मार्ग नहीं है। गांव के एक तरफ पूरब दिशा में कच्चा व गड्ढा युक्त मार्ग है। दूसरी तरफ पश्चिम दिशा में बेता नाला होने के कारण मार्ग का निर्माण नहीं है। बरसात के समय गांव के आवागमन हेतु काफी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने गांव को पक्का संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे। जिस पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने गांव को पक्का मार्ग से जोड़ने के लिए शासन प्रशासन में प्रमुखता से आवाज उठाई। दोनों जनप्रतिनिधियों की मेहनत रंग लाई। इस गांव के लिए पक्का मार्ग निर्माण हेतु शासन से कछौना विकासखंड के ग्राम समसपुर, नारायणदेव कन्हौआ के मध्य समसपुर ड्रेन पर 5×4 मी० स्थान की आईसीसी बॉक्स कन्वर्ट व 1.90 किलोमीटर अतिरिक्त मार्ग का निर्माण हेतु 167.00 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई। दोनों जनप्रतिनिधियों की मेहनत रंग लाई। ग्रामीणों को आवागमन हेतु पुल व पक्का मार्ग निर्माण की स्वीकृत से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। विकासखंड कछौना का ग्राम कन्हौआ नारायणदेव ग्राम सभा का माजरा है, जो दलित बाहुल्य है, इसकी आबादी लगभग 500 के आसपास है। गांव को जाने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं है। एक तरफ कच्चा व गड्ढा युक्त मार्ग है, दूसरी तरफ बेता नाला (ड्रेन) में कोई पुल न होने के कारण गांव के आवागमन हेतु कोई मार्ग नहीं है। पूरब दिशा में मार्ग न होने के कारण नौनिहाल बच्चे अक्सर रेल की पटरी पर से गुजरते हैं। जिससे इनका जीवन हमेशा खतरे में रहता है। बरसात के समय आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। गांव को इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस न पहुंचने के कारण मरीज अक्सर चारपाई से लाये जाते हैं। सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार इमरजेंसी वाहन न पहुंचने के कारण गर्भवती महिला व गंभीर मरीज इलाज के अभाव में असमय मृत्यु के घाट उतर गए हैं। ग्राम कन्हौआ की दूसरी तरफ बरसाती नाला ड्रेन पर पुल न होने के कारण बरसात के समय पूरी तरह से मार्ग अवरोध हो जाता है। किसी भी गांव के विकास का पैमाना आवागमन के लिए सड़कें महत्वपूर्ण होती हैं। इस ज्वलंत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगातार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते रहे। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने इस ज्वलंत मुद्दे को शासन प्रशासन में प्रमुखता से उठाया। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने इस ज्वलंत समस्या को उच्च सदन में उठाया, उन्होंने सदन में प्रश्न उठाया आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राम कन्हौआ में आवागमन के लिए कोई पक्का मार्ग क्यों नहीं है, वहीं ड्रेन में पुलिया नहीं है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। शासन में मुद्दा उठाने पर विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए, पूरे मामले की स्थलीय जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी दी। जिसपर शासन से ड्रेन समसपुर पुल व पक्का मार्ग हेतु धनराशि स्वीकृत हो गई। शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों के अंदर खुशी की लहर दौड़ गई, जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं।

Related posts

पति का दूसरी औरत से अवैध संबंध, पत्नी बनी हैवान पति पर हमला

admin

ऐश्वर्या के मायके में ननद श्वेता ने तोहफा भेजा

admin

हरदोई में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध, सुबह 8बजे से शाम 5बजे तक खुलेंगे उर्वरक सेंटर

admin

Leave a Comment