July 31, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, अन्याय पर होगा संघर्ष : अनिल मिश्रा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, अन्याय पर होगा संघर्ष : अनिल मिश्रा

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

ओम शक्ति

कायमगंज/फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक शुक्रवार को नगर की पटवन गली स्थित संगठन कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र की सशक्त आवाज हैं। उनके सम्मान और सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी। यदि किसी पत्रकार के साथ अन्याय या उत्पीड़न होता है तो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद पूरी मजबूती के साथ उसके समर्थन में खड़ी होगी और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी तहसील और ब्लॉक इकाइयों पर निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

तहसील अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य परिषद की ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संगठन को देने की अपील की।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान महासचिव भूपेंद्र सिंह वर्मा, महामंत्री आदिल अमान, धर्मेंद्र पाल, अजीम खान, मजहर अली, प्रभीत यादव, नीरज गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

आंगनवाडी कार्यकत्रियों पर लाभार्थियों ने तीन महीने से बाल पोषाहार राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप

admin

आग की चपेट में आया टेंपो चालक बुरी तरह झुलसा – हालत गंभीर किया रेफर

admin

महिला आयोग की सदस्य ने29 शिकायती पत्र मे कहा महिलाओ को सशक्त बनाया जाए

admin

Leave a Comment