August 26, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedइटावा

पुलिस भर्ती परीक्षा इटावा में रूट डायवर्जन लागू:14 और 15 मार्च तक रहेगा प्रभावी

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता इटावा –

इटावा में उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के आयोजन को देखते हुए शहर में 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार इटावा रोडवेज बस स्टैंड से फर्रुखाबाद और मैनपुरी जाने वाली बसों को छोड़कर अन्य कोई भी रोडवेज बस चौधरी पेट्रोल पंप की ओर नहीं जा सकेगी। इन बसों को बस स्टैंड से पक्का बाग होते हुए अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति न बने। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें, ताकि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Related posts

लाखों रुपए की रिश्वत लेते भू-अभिलेख निरीक्षक गिरफ्तार: 5 लाख; SDO के नाम पर भी मांग रहा था

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद में इन दिनों गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बुकिंग कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Bhaskarnews

भाजपा के खिलाफ डाली थी भ्रामक पोस्ट पर पर दर्ज किया मुकदमा

admin

Leave a Comment