September 24, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती समेत किशोरी घायल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती समेत किशोरी घायल

मोहम्मदाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपती और उनकी 16 वर्षीय पुत्री सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसा पखना चौराहे के पास उस समय हुआ, जब सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नगला दाड़ी निवासी रामकुमार के 48 वर्षीय पुत्र दशरथ सिंह अपनी पत्नी सिमला देवी (47) और पुत्री अनु (16) के साथ बाइक से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के लिए थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नगला चंदेला स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। पखना चौराहे के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सनी मिश्रा ने उनका उपचार शुरू किया।

घटना के बाद राहगीरों ने कार को पकड़ लिया। चालक और कार को राजेंद्र नगर चौकी पर रोक दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नाबालिग दलित लड़के का जबरन धर्म परिवर्तन, रेस्तरां मालिक गिरफ्तार

admin

मंदिर से प्रेम प्रसंग के चक्कर में गायब हुई युवती की बरामदगी तथा आरोपी दोनों युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाल से की वार्ता

admin

वीडियोग्राफी के लिए कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

admin

Leave a Comment