October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

अखिलेश ने लगाया सरकार पर आरोप कंहा सपाइयों दिए गये लाल कार्ड

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अम्बेडकरनगर )

अम्बेडकरनगर के कटेहरी चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है।  की अखिलेश यादव ने विधानसभा उपचुनाव में शासन प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कटेहरी विधानसभा के एक वोटर को प्रशासन द्वारा जारी किये गए चेतावनी नोटिस को पोस्ट किया गया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक पर पोस्ट किया है कि चुनाव आयोग तुरंत इस बात का संज्ञान ले कि उप्र में शासन-प्रशासन पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है और मतदान को बाधित करने के लिए ‘नोटिस-चेतावनी’ के लाल कार्ड बांटकर मतदाताओं पर दबाव बना रहता है।

वोटिंग के अधिकार को छीनने के लिए गैर-क़ानूनी कृत्य ये एक तरह से संविधान द्वारा दिये गये वोटिंग के अधिकार को छीनने का गैर-क़ानूनी कृत्य है। इसे एक अपराध की तरह दर्ज करके तुरंत कार्रवाई की जाए। अन्यथा माननीय सर्वोच्च से ये अपील होगी कि वो स्वतः संज्ञान लेते हुए पक्षपाती शासन-प्रशासन को निष्पक्ष चुनाव करने का निर्देश दे दिया है ।

Related posts

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

admin

ब्लॉक सभागार में पत्रकार को रोका बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख ने कहा- पर्सनल मीटिंग है, कवरेज नहीं कर सकते

admin

चार दिन पहलेलूटपाट मामले में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल दो गिरफ्तार

admin

Leave a Comment