August 26, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेश

उपद्रवी शराबी ने पड़ोसी को सिर में ईंट मार कर किया गंभीर रूप से घायल

उपद्रवी शराबी ने पड़ोसी को सिर में ईंट मार कर किया गंभीर रूप से घायल
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
भास्कर न्यूज : –
कायमगंज /फर्रुखाबाद
शराब के नशे में चूर एक उपद्रवी शराबी अपने घर वालों तथा मोहल्ले के अन्य लोगों को उपद्रव करते हुए भद्दी – भद्दी गलियां दे रहा था । उसे रोकने पर आक्रोशित हुए शराबी ने समझाने वाले पड़ोसी के सिर में ईंट मार कर उसे लहूलोहान कर दिया । घटना कस्बा व कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला पटवनगली की बताई जा रही है । इस मोहल्ले के निवासी किशन पुत्र राम प्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह शाम को भोजन के बाद मोहल्ले में ही टहलने निकला था । उसी समय मोहल्ले का रहने वाला संजय उर्फ संजू पुत्र मुन्नालाल शराब पीकर बेहद गंदी – गंदी गालियां देते हुए मोहल्ले में उपद्रव कर रहा था । जिसका मोहल्ले के काफी लोग विरोध कर रहे थे । लेकिन वह नहीं मान रहा था । मैं भी वहां पहुंच गया । मैंने भी उसे उपद्रव कर गाली-गलौज करने से मना करते हुए समझाने का प्रयास किया। मैं वहां खड़ा था कि अचानक पीछे से आकर शराबी संजू ने अचानक उसके सिर पर ईट से प्रहार कर दिया ।उसके द्वारा मारी गई ईंट मेरे सिर में लगते ही
मैं बेहोश हो गया । मौके से लोग उठाकर मुझे अस्पताल लेकर गए । घटना की लिखित तहरीर देते हुए सिर फटने से लहू लोहान हुए किशन ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए कहा है कि हमलावर काफी बदतमीज किस्म का है । इसलिए उसे भविष्य में भी उससे खतरा होने की आशंका है ।

Related posts

स्टंटबाजी करते हुए युवक ने गंवाई जान

admin

अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका:सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी

Bhaskarnews

काशी में सिपाही ने बटुक को पीटा, बाल खींचे: और थप्पड़ भी जड़े, दर्शन नहीं करने दिया;

Bhaskarnews

Leave a Comment