October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कछौना कस्बे मे डिजिटल स्टूडियो एंड मिक्सिंग लैब में लाखों की चोरी

कछौना, हरदोई(भास्कर संवाददाता )कोतवाली कछौना के अंतर्गत कछौनाकस्बा की हथौड़ा मार्ग पर स्थित अरमान डिजिटल स्टूडियो एंड मिक्सिंग लैब से बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें 30 हजार रुपए की नकदी सहित कैमरा, ड्रोन कैमरा, लैपटॉप की चोरी की है। इस घटना से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना है। पीड़ित फोटोग्राफर मोहम्मद नौशाद मंसूरी ने बताया कछौना कस्बे में अरमान डिजिटल स्टूडियो एंड मिक्सिंग लैब की दुकान स्थित है। जिसमें अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात पड़ोसी रामऔतार की दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखी चाबी से दुकान का ताला खोल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अक्सर वह चाबी पड़ोसी के यहां रख देता था। पड़ोसी रामऔतार की दुकान से 30 हजार रुपये नकद उठा ले गए।पीड़ित दुकानदार मोहम्मद नौशाद मंसूरी ने बताया दो ड्रोन कैमरा जिनकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए, दो कैमरा मॉडल जेड-50 जिसकी कीमत एक लाख 50 हजार रुपये, दूसरा कैमरा मॉडल 5600 कीमत एक लाख व एक लैपटॉप डेल कंपनी कीमत 35 हजार रुपये, हार्डडिस्क कीमत पांच हजार रुपये की सामग्री चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने मोहम्मद नौशाद को सूचना दी। पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुटी है, चोरों के पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Related posts

जिलाधिकारी ने की आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक नवीन चौक में नई शाखा की शुरुआत

admin

रेवेन्यू बार एशोसिएशन ने ज्ञापन सौंप कराया अपनी मांगों से अवगत

admin

केशव मोर्य बोले-अखिलेश यादव पूर्व सीएम थे,और पूर्व सीएम ही रहेंगे:सपा MLC भड़के,

Bhaskarnews

Leave a Comment