October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

किसानों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बाराबंकी)
किसानों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन
दीपक कुमार मिश्रा

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी के जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि 18 नवम्बर से ब्लाक परिसर दरियाबाद में किसानों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा।

भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि सिंचाई विभाग द्वारा माइनरों की करवायी जा रही सफाई मानक के अनुसार नहीं हो रही है जिसके चलते टेल तक पानी नहीं पंहुच पायेगा किसान परेशान होगा । विकास खंण्ड द्वारा बनवाये गये सामुदायिक शौचालय जिसमे ज्यादातर शौचालयों में ताला लटक रहे हैं टंकी पानी विजली कनेक्शन तक नहीं हैं।जब कि ग्राम सचिव केयर का भुगतान कर रहें हैं जांच करवाई जाय। ग्राम पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मी पंचायत भवन तथा सार्वजनिक स्थलों पर सफाई नहीं करतें हैं। ग्राम पंचायत इंटोरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाओं द्वारा करवाए गए आन लाइन आवेदन रिजेक्ट किये गये हैं उनकी जांच करवा कर शौचालय का लाभ दिया जाय।के अतिरिक्त जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय से दिलवाये जानें सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार 18 को ब्लाक परिसर दरियाबाद में किसान धरना प्रारम्भ करेंगे।

Related posts

जिलाधिकारी ने की क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक

admin

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में खैर उपचुनाव की होगी मतगणना

admin

ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

admin

Leave a Comment