October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गंगा स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण प्रचार प्रसार अभियान उद्देश्य से गंगा नदी में राफ्टिंग कर रही बीएसएफ महिला टीम

गंगा स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण प्रचार प्रसार अभियान उद्देश्य से गंगा नदी में राफ्टिंग कर रही बीएसएफ महिला टीम RR अटैना गंगा घाट से हुई पांचाल घाट के लिए रवाना
-गंगा नारायण घाट पहुंची राफ्टिंग टीम का सीपी ग्रुप – प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने किया भव्य स्वागत
भास्कर न्यूज : –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
गंगा नदी स्वच्छता तथा नारी सशक्तिकरण अभियान के उद्देश्य के प्रचार प्रसार हेतु राफ्टिंग करती हुई बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की महिला टीम, गंगा नदी में राफ्टिंग करती हुई कल 12 नवंबर 2024, शाम को कंपिल गंगाअटैना घाट, नारायण आश्रम पहुंची । टीम में 20 महिला कार्मिक है और टीम की कमांडर एसआई प्रिया मीणा है। यह अभियान BSF( गृह मंत्रालय) और NMCG ( जल शक्ति मंत्रालय) का संयुक्त अभियान है । जिसका उद्देश्य गंगा नदी को स्वच्छ रखने और महिला सशक्तिकरण का प्रचार प्रसार करके लोगों को जागरुक करना है। यह अभियान गंगोत्री से शुरू होकर गंगासागर तक जाएगा, जिसकी दूरी 2550 किलोमीटर है। यहां टीम के आगमन पर धर्मेंद्र सिं सिंह एसडीएम दातागंज बदाँयू )तथा स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। टीम ने नारायण आश्रम तथा जैन अतिथि स्थल में रात्रि विश्राम किया। सुबह VHL इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों से वार्तालाप के पश्चात् टीम पुनः अटैना घाट पर पहुंची। टीम का मिथलेश अग्रवाल, डायरेक्टर, C P स्कूल ग्रुप, व धर्मेंद्र सिंहSDM दातागंज एवं केके तिवारी सीओ दातागंज, तथा साहसी बालिका संस्था कायमगंज के सदस्यों खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, व स्थानीय संभ्रांत लोगों तथा स्कूली बच्चों द्वारा तिलक तथा फूल मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह अभियान मनोज सुंद्रियाल, 2IC के कमांड में संचालित हो रहा है। इस राफ्टिंग टीम अभियान में दिनेश सिंह, डिप्टी कमांडेंट, 94 बटालियन BSF, नोडल अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। BSF के अधिकारियों ने प्रशासन, नारायण आश्रम के मीनू मिश्रा और राम दीक्षित, जैन अतिथि स्थल, VHL इंटरनेशनल स्कूल, स्थानीय स्कूलों, पुलिस तथा स्थानीय लोगों के अभूतपूर्व सहयोग की सराहना की है। राफ्टिंग टीम 13 नवंबर को 9.15 बजे सुबह अपने अगले गंतव्य गंगा पांचाल घाट, फर्रुखाबाद के लिए प्रस्थान कर गई ।

Related posts

लखनऊ में सपा विधायक फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:बोले पानी नहीं मिल रहा,

Bhaskarnews

18 वर्षीय युवती ने सन्दिग्ध अवस्था में की आत्महत्या

admin

यमुना पुल पर ट्रक की टक्कर लगने से हाइटगेज टूटा

admin

Leave a Comment