October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गौतरा गांव के बुजुर्ग शिवपाल की चार साल की समस्या को डीएम ने चार मिनट में की दूर

हरदोई।आज माधोगंज विकास खण्ड के गौतरा ग्राम के एक बुजुर्ग शिवपाल पुत्र स्व0 रिक्खा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के सामने पहुँचे और बताया कि उनको चार साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है और किसान सम्मान निधि भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से वह कार्यालयों के चक्कर काट रहें जहाँ उनको मृतक बताया जा रहा है। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल को बुलाया तथा पेंशन के सम्बन्ध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई कर अवगत कराया कि जल्द ही उसे वृद्धावस्था पेंशन जारी हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि किसान सम्मान निधि की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर दी गयी हैं। जल्द ही शिवपाल को किसान सम्मान निधि की किश्त जारी हो जाएगी। शिवपाल को तो जैसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतनी आसानी से उसकी समस्या का समाधान हो जायेगा। उनकी चार साल की समस्या का हल जिलाधिकारी ने मात्र चार मिनट में कर दिया।

Related posts

ब्रेकर से टकराकर फिसली बाइक युवा दुकानदार की हुई दुःखद मौत

admin

महिंद्रा एण्ड महिंद्रा कंपनी के नाम से नकली सामान बेचने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

admin

अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में पंचायतराज एवं स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दे डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

admin

Leave a Comment