August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

चीनी मिल के वेट स्क्रवर मेंआई खराबी :

चीनी मिल के वेट स्क्रवर मेंआई खराबी :
– बढ़ रहा बायु प्रदूषण , सांस लेने में दिक्कत, हवा के साथ उड़ कर धुंआ के काले कण खेतों बागों तथा घरों में गिरकर बढ़ा रहे गंदगी – क्षेत्रीय लोग चितिंत
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
चीनी मिल का वेट स्क्रवर खराब होने से चारों तरह हवा में वह कर पहुंच रहे काले धुआं के कणों से गंदगी फैल रही है । घर की छतों आंगन खेतों तथा बागों हर जगह इन्हीं काले कालिख वाले कणों का ढेर जैसा लग रहा है । इस कुंआ युक्त काली धूल से वायु प्रदूषण फैल रहा है । जिसका सीधा असर यहां के क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है । लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है । घरों के बाहर छत या आंगन में सुखाने के लिए डाले जाने वाले कपडे या कोई भी अन्य वस्तु सभी पर कालिख ही कालिख नजर आने लगती है । इसे लोग चीनी मिल द्वारा पैदा की गई गैर प्राकृतिक आपदा कह रहे हैं । उनका कहना है कि इसके लिए चीनी मिल के अधिकारी तथा प्रबन्धन व्यवस्था की कमी ही जिम्मेदार है ।
दि किसान चीनी मिल में वेट स्क्रवर खराब होने से चिमनी से काला धुंआ आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इससे क्षेत्र के गांव नरैनामऊ, लालपुर पट् टी, यहियापुर, दत्तूनगला, मझोला, पुल का नगला, शिवरईवरियार सहित अन्य गांव एवं नगर में कालिख वाले कणों भी बर्षा जैसी हो रही है ।हाल यह है कि घरों की छतों पर कालिख का काफी ढेर इकट्ठा हो गया है। इससे लोग परेशान है। उनका कहना है कि बाहर खाना पीना भी नहीं खा सकते है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब होती है। वही बाहर कपड़े सुखाना भी मुश्किल हो गया है। कपड़े कालिख गिरने से खराब हो जा रहे है । वही धूप में भी बैठना मुश्किल हो गया है। कालिख ही कालिख नजर आती है। लोगो ने चीनी मिल प्रशासन से मांग की है कि वेट स्क्रवर को सही कराया जाए जिससे फैल रहे वायु प्रदूषण में कमी आ सके तथा क्षेत्रीय लोग काले धुंआ की कालिख तथा कार्वन कणों से राहत पा सकें ।

Related posts

सीसामऊ में उपचुनाव की मतगणना में हो सकती है बवाल की आशंका

admin

चीनी मिल के गंदे नाले में पड़ा मिला महिला का शव

admin

भीषण सर्दी के मौसम में अलाव जलाए जाने तथा नपा से संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment