October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

चैत्र नवरात्र के दृष्टिगत एफ0एस0डी0ए0 द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु नमूने संग्रह किये

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश व जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चैत्र नवरात्र के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाड़े का आटा, घी, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, कुट्टू का आटा व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 03.04.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा0 शिवदास सिंह, श्री विनोद कुमार एवं डा0 शैलेन्द्र रावत द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।

* घुमना बाजार, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान (खाद्य कारोबार कर्ता धर्मेन्द्र पुत्र रामसेवक) से खाद्य पदार्थ छुहारा का एक नमूना संकलित किया गया।

* निकट रायपुर, पुलिस चैकी, जसमई दरवाजा, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान (खाद्य कारोबार कर्ता विमल कुमार पुत्र श्री कृष्ण गुप्ता) से खाद्य पदार्थ किशमिस का एक नमूना संकलित किया गया।

* ढिलावल, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान सतगुरू किराना एण्ड प्रोविजन स्टोर (खाद्य कारोबार कर्ता आरिन्दर यादव पुत्र श्री नारायन सिंह यादव) से खाद्य पदार्थ व्रत का आटा, पैक्ड का एक नमूना संकलित किया गया।

* कम्पिल रोड, शकुन्तला स्कूल के पास, कायमगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान पुरवार एजेन्सी (खाद्य कारोबार कर्ता अनुपम पुरवार पुत्र श्री गोपाल बाबू पुरवार) से खाद्य पदार्थ बादाम, पैक्ड का एक नमूना संकलित किया गया।

 

Related posts

खैर विधानसभा सीट पर 3 बजे तक 39% मतदान होगा बोले-ट्रासफॉर्मर लगने पर वोट देगे

admin

अद्यावधिक सूचनाओं के साथ समीक्षा बैठक में स्वयं प्रतिभाग करे अधिकारी:सीडिओ

admin

अमृतपुर थाना निरीक्षण में एसपी संतुष्ट: व्यवस्थाएं दुरुस्त,साफ-सफाई व चाक-चौबंद इंतजाम की सराहना

admin

Leave a Comment