June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैंक प्रतिनिधियों की बैठक

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगारपरक योजनाओं में पात्रों को ऋण देने में विलम्ब न किया जाये। बैकों में पहुँचने वाले लाभार्थियों का पूरा सहयोग किया जाये। फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। ग्रामों में वित्तीय जागरूकता के लिए कैम्प लगाए जाएं। मत्स्य पालकों व पशुपालकों के केसीसी लोन से सम्बंधित प्रकरणों के भारी संख्या में लंबित होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने आगे कहा कि स्वयं सहायता समूहों को ऋण आवेदनों को लंबित न रखा जाये।सीडी रेशियो में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का सीडी रेशियो ख़राब होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि रोजगारपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। माननीय विधायक सवायजपुर ने कुछ प्रकरण बैठक में रखे जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। माननीय विधायक ने कहा कि रोजगारपरक योजनाओं से सम्बंधित ऋण आवेदनों को तेजी से निस्तारित कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, एलडीएम अरविन्द रंजन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एक्सपोजर विजिट के माध्यम से छात्र छात्राओं को रोगो के प्रति किया जायेगा जागरूक

admin

मंदिर जा रहे युवक पर हमला कर किया लहूलुहान – रिपोर्ट दर्ज

admin

अचेत पडे शराबी को मरा समझ ग्रामीण ने डायल 112 को दी सूचना – मौके पर पहुंची पुलिस वहां से तीन सुरा प्रेमियों को लेकर आई अस्पताल

admin

Leave a Comment