October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु की बैठक का किया आयोजन

फर्रूखाबाद,28 फरवरी 2025,

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में व्यापारियों द्वारा ई रिक्शा संचालन का मुद्दा उठाया गया जिस पर ई0ओ0 द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में ई रिक्शा संचालन हेतु 23 रुट निर्धारित किये गये है, सभी ई रिक्शो की नंबरिंग हो गई है, जो रिक्शे रजिस्टर्ड है उन्हे ही रुट नंबर दिया जायेगा,लाल सराय में पार्किंग बन गई है, मार्च में संचालन का टेंडर हो जायेगा, व्यापारियों द्वारा पटेल पार्क में पार्किंग बनबाने की मांग की, जिलाधिकारी ने ई ओ नगर पालिका को अतिक्रमण करने बालो के चालान करने के निर्देश दिये, व्यापारियों द्वारा शहर में खुले में रखे ट्रांसफर पर जाली लगवाने की मांग की,अधि0अभी0 द्वारा बताया गया कि जाली लगाने का टेण्डर हो गया है, अप्रैल तक जालियां लग जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा आने बाली गर्मियों में पेयजल के लिये शहर में लगे सभी 21 वाटर कूलर सही कराने के निर्देश दिये व शहर में बंदर पकड़ने के लिये पिंजरे लगाने के निर्देश दिये, खाद्य सुरक्षा विभाग को आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, सी0ओ0 सिटी व संबंधित अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।

Related posts

हिंदू हृदय सम्राट राणा सांगा को गद्दार कहना राष्ट्रीय अपराध

admin

जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

admin

बदायूं में 122 पुलिसकर्मियों का किया गया ट्रांसफर एक ही थाने में 3 साल से थे तैनात

admin

Leave a Comment