March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का आयोजन किया

फर्रूखाबाद,13 सितंबर 2024, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का आयोजन किया गया, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मृतक किसान को 05 लाख का मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाता है।
बैठक में कुल 32 दावे प्रस्तुत किये गये, जिनमे से 18 दावे स्वीकृत किये गये, 09अस्वीकृत किये गये व 05 दावों की पुनः जाँचकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
उक्त बैठक मे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने की आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक नवीन चौक में नई शाखा की शुरुआत

admin

हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी, चार बीघे गेंहू की फसल जलकर राख़

admin

सामुदायिक शौचालय पर अवैध कब्जा, अधिकारी बेखबर

admin

Leave a Comment