October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

जिलाधिकारी ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक) आज सेंट जेम्स स्कूल इको क्लब के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से आयोजित पर्यावरण जागरूकता रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण का स्वच्छ बनाये रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को धरा की हरियाली पर ध्यान देकर पेड़ लगाना चाहिए। रैली के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने धरा को हरा भरा बनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का सन्देश नगर व जनपद वासियों को दिया। रैली नगर के विभिन्न मार्गाे से होकर गुजरी। जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों की पर्यावरण बचाने की मुहिम की सराहना की। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भू माफिया का सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा जारी, प्रशासन मौन

admin

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में खैर उपचुनाव की होगी मतगणना

admin

यह जनपद आदि काल से ही अपनी वक्षस्थली में अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए

admin

Leave a Comment