October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

पांचाल घाट पर हो रहे निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामिग्री की गुणवत्ता की जांच का दिया डीएम ने निर्देश

भास्कर न्यूज एजेंसी : –
फर्रूखाबाद : –
गंगा के पावन तट जनपद मुख्यालय स्थित पांचाल घाट पर मुख्य घाट से गंगा का पुरानी घटिया घाट तक गंगाश्रृद्धालुओं की सुविधा एवं स्नान की सुरक्षा को ध्यान में रखकर गंगा घाट के निर्माण का कार्य किया जा रहा है । यह निर्माण कार्य पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है । जिसका स्थलीय निरीक्षण करने जिलाधिकारी निर्माण स्थल पर पहुंचे । जहां उन्होंने स्पष्ट निर्देश दे कहा कि
स्ट्रक्चर का कार्य इसी माह पूर्ण कर लिया जाए । इसके तुरंत बाद फिनिशिंग का कार्य कराएं । जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था से गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा – सीढ़ियों के निर्माण को आगे पीछे हटाकर बनाए जाने पर डीएम ने कहा कि सीढियों को माप के अनुसार समांनान्तर ढंग से बनाएं । जिससे कि श्रद्धालुओं को स्नान के समय सुविधा रहे किसी भी तरह का खतरा ना हो । साथ ही कहा कि जितनी जगह में कार्य होना है उसका चिन्हांकन करायें,नहाने के लिये बनाये जा रहे प्लेटफॉर्म की चौड़ाई एक समान रखें,अधि0अभियंता सिंचाई व लोक निर्माण विभाग को कराये जा रहे कार्य की माप कराने व प्रयुक्त हो रही निर्माण सामिग्री की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश दिया । उन्होंन स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण मानकों का पूरी तरह ध्यान रखा जाए । निरीक्षण अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधि0अभियंता, सिचाई, अधि0 अभियंता लोक निर्माण विभाग व संवंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कासगंज में:डीएम प्रणय सिंह ने होली के अवसर पर शराब दुकानें बंद:

Bhaskarnews

इटावा होटल तीन व्यक्तियों का विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

Bhaskarnews

लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती ;पेपर वायरल, बोर्ड बोला- फेक है

admin

Leave a Comment