October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

पिकअप बिजली के खंभे से टकराई लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

22 अप्रैल 2025

फर्रुखाबाद – शहर के मोहल्ला लाल सराय में सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एक तेज रफ्तार पिकअप पानी की टंकी के सामने स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पिकअप से कूदकर अपनी जान बचाई।

मोहल्ले के लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Related posts

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए

admin

नव वर्ष के अवसर पर कन्या शक्ति समूह के नोडल शिक्षकों का हुआ सम्मान

admin

अलीगढ में कोचिंग संचालक में 12वीं की छात्रा के साथ किया रेप

admin

Leave a Comment