June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बदला दूल्हा देख भड़की दुल्हन किया शादी से इनकार – बारात हुई बैरंग वापस

बदला दूल्हा देख भड़की दुल्हन किया शादी से इनकार – बारात हुई बैरंग वापस
– मानवीय फर्ज अदा करते हुए वधू पक्ष ने वारातियों को दावत तो खिलाई लेकिन दुल्हा बदलने को धोखा देना बताते हुए नहीं की शादी
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जिस लड़के को देखभाल कर वधू पक्ष ने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था । उसकी जगह दूसरा लड़का दूल्हा बन बारात ले वधू पक्ष के दरवाजे पर पहुंचा । स्थिति देख चारों ओर कानाफूसी होने लगी । बात फेलते हुए शादी का जोड़ा पहने वधू तक जा पहुंची । वस क्या था कि खुशी भरा महौल बदलकर गंभीर सा हो गया ।क्षेत्रीय एक गांव के ग्रामीण की पुत्री की शादी मध्यप्रदेश प्रांत के निवासी युवक से तय हुई थी। सोमवार देर रात बारात आई। लकड़ी पक्ष की तरफ से भोज का आयोजन किया जा रहा था । शहनाई की धुनों के साथ जब बारात दरवाजे पर पहुंची और अगली रस्म की तैयारियां शुरू की गई । तभी लड़की के घरवालों की नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह हैरान रह गए। उनका कहना था जो लड़का दिखाया गया था। वह यह नहीं है। यह काफी उम्र का है। यह बात लड़की तक पहुंची तो उसने भी देखा तो हडकंप मच गया। लड़की ने शादी से मना कर दिया। काफी देर बातचीत का दौर चला काफी मानमनौब्बल हुई किन्तु लड़की पक्ष राजी नहीं हुआ। इसके बाद लड़की बालों ने बारातियों को अतिथि के तौर पर भोजन भी कराया । किन्तु बदले हुए दुल्हे को धोखा देना बता दुल्हन के इंनकार करने पर बिना दुल्हन के ही निराश हो बारात बैरंग वापस लौट गई ।

Related posts

आज सुरतगंज ब्लाक की ग्रामपंचायत बुढ़ाना पुर में भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा सदयस्ता अभियान चलाया गया*

admin

कक्षा 4 की छात्रा के साथ किया अशोभनीय कार्य अध्यापक हुआ निलंबित

admin

यह जनपद आदि काल से ही अपनी वक्षस्थली में अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए

admin

Leave a Comment