October 7, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढउत्तर प्रदेश

मां और नवजात शिशु की हुई मौत, सुनकर परिवारजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अलीगढ)

सासनीगेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भवती और उसके अजन्मे बच्चे की हुई मौत उसकी बात जब परिवार के लोगों को पता चली तो उन्होंने इलाज में लापरवाही की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ भी की और कार्रवाई की मांग करने लगे।

अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और शुरू कर दिया जिसके बाद सासनीगेट पुलिस मौके पर वहा पहुंची और लोगों को शांत कराया। तब परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही की गई है और जब गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई तो उस समय महिला डॉक्टर मौजूद ही नहीं थी। नर्स ही गर्भवती को उपचार दे रही थी। जिसके कारण मौत हुई है।
परिवार के लोगों का कहना था कि वह लोग ऑपरेशन के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें नार्मल डिलीवरी का आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद वह इंतजार कर रहे थे। 16 नवंबर की शाम को गर्भवती को जब प्रसव पीड़ा हुई तो उस समय अस्पताल में कोई भी डॉक्टर नहीं थी। नर्स ने ही उपचार किया और डॉक्टर 1 घंटे बाद आई। जिसके कारण गर्भवती और शिशु की मौत हो गई।

Related posts

आज सुरतगंज ब्लाक की ग्रामपंचायत बुढ़ाना पुर में भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा सदयस्ता अभियान चलाया गया*

admin

आध्यात्मिक गोष्ठी में वक्ताओं ने श्री राम को संपूर्ण मानवता का दिशा दर्शक बताया

admin

श्रीराम के राजगद्दी महोत्सव के साथ संगीतमय मानस पाठ सम्पन्न हुआ है

admin

Leave a Comment