October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

वाइक से प्रैक्टीकल इग्जाम देने जा रही, दो बहिनें व भाई कार की टक्कर से घायल

वाइक से प्रैक्टीकल इग्जाम देने जा रही, दो बहिनें व भाई कार की टक्कर से घायल
– अनियंत्रित हो कार पोल से टकराती हुई खड्ड में जा गिरी
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
घटना कायमगंज वाईपास मार्ग पर स्थित गांव पितौरा के सामने बेरियों वाली मोड़ पर उस समय घटित हुई जब बाइक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई । जिससे वाइक चालक भाई तथा उसकी दो बहिनें गंभीर रूप से घायल हो गए । टक्कर लगने से कार चालक गाडी से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार पोल से टकराती हुई सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी ।
क्षेत्रीय ग्राम नीबलपुर निवासी सनोज कुमार राजपूत अपनी बहिन आकांक्षा व आशिकी को बाइक से नगर के एक कालेज में प्रैक्टिकल परीक्षा दिलाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नगर के बाईपास स्थित पितौरा बेरियों वाले तिराहे के पास पहुंचा । उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार भाई व दोनों बहनें दूर जा गिरे । जबकि कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर खड्ड में जा गिरी। धमाके की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच भयभीत हो चालक कार छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही क्रेन से कार को कोतवाली पहुंचा गया। हादसें की जानकारी होने पर घबराई घायलों की मां मोरश्री अस्पताल पहुंची। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बताकर प्राथमिक उपचार के बाद सनोज कुमार को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

Related posts

स्वास्थय विभाग मे ए एन एम की रिश्वतखोरी चल रही है चर्म पर

admin

पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर युवक ने की आत्म हत्या

admin

क्रुणाल और भुवनेश्वर RCB के लिए खेलेंगे; यानसन को पंजाब ने खरीदा

admin

Leave a Comment