October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सपा की बागी विधायक पूजा पाल अब भाजपा के लिए मांग रही वोट

भास्कर न्यूज एजेंसी

सपा की बागी विधायक पूजा पाल अब भाजपा के लिए वोट मांग रही हैं। वह फूलपुर उपचुनाव में एक्टिव हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के लिए प्रचार कर रही हैं। पूजा ने 9 महीने पहले राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। मगर पार्टी के विरोध में कुछ भी बोलने से बच रही थीं, लेकिन अब खुलकर सामने आ गई हैं।

इससे फूलपुर में भाजपा मजबूत हो रही है। यहां करीब 20 हजार पाल बिरादरी के वोटर हैं। राजू पाल की विधायक पत्नी पूजा की अपनी बिरादरी में अच्छी पैठ मानी जाती है। पूजा पाल ने कहा माफिया अतीक से लड़ी। सीएम योगी ने न्याय दिलाया है, इसलिए उनके साथ हूं।

Related posts

गृह कलह से क्षुब्ध ग्रामीण ने खाया जहर – दुःखद मौत

admin

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 में भाषण, क्विज तथा पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

admin

जिलाधिकारी ने की शिक्षा व पशुपालन विभाग की समीक्षा

admin

Leave a Comment