October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अचानक लापता हुए पेट्रोल पंप सेल्समैन की गुमशुदी दर्ज

अचानक लापता हुए पेट्रोल पंप सेल्समैन की गुमशुदी दर्ज कराने को दी तहरीर
– खोज बीन में जुटे परिजन नहीं लग रहा कहीं पता
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी वेदप्रकाश उर्फ राजू नगर में ही एक पैट्रोल पंप पर सैल्समैन का काम करता है । उसके अचानक गायब हो जाने पर परिजन परेशान हो गए । बताया गया कि राजू सोमवार सुबह तक पैट्रोल पंप पर ही रहा। उसके बाद अचानक कहीं गायब हो गया। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो पंप के कर्मचारियों ने काल की तो मोबाइल स्वीच आफ मिला। इससे सभी परेशान हो गए। घर जानकारी की तो वहां भी नहीं पहुंचा। परिजन भी परेशान हो गए। नाते रिश्तेदार व पास पड़ोसी अन्य परिचितों के यहां भी जानकारी की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर उसके बड़े पुत्र हिमांशू ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। तलाश जारी है।
=
दुर्घटना में आठ बर्षीय बेटी घायल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव भटासा निवासी पुष्पराज की 8 वर्षीय पुत्री तनिष्का हादसे में गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

Related posts

मंडल आयुक्त के ना आने पर सहायक विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

admin

एक वेयर हाउस में दो बार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 09 अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

admin

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये:-डीएम

admin

Leave a Comment