October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अस्पताल ने की गुनाहों की हैट्रिक, एसडीएम ने किया सीज़

भास्कर न्यूज एजेंसी*

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट*

बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के आदेश पर मंगलवार को सिरौलीगौसपुर की उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संतोष और डॉ.आरिफ, बदोसराय थाना क्षेत्र में स्थित न्यू नेशनल अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर पहुंचे। बीते दिवस इस अस्पताल में बड़ी लापरवाही के चलते एक प्रसूता की जान जाने की बात सामने आयी थी। जानकारी के मुताबिक जांच टीम ने अस्पताल परिसर में फैली भीषण गंदगी को देखा, आपरेशन थिएटर में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिली।

अस्पताल में आक्सीजन के सारे सिलेंडर खाली पाए गए। जिन चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ के नाम व उनकी डिग्री लगाकर रजिस्ट्रेशन कराया गया मौके पर कोई मौजूद नहीं पाया गया। जांच टीम को अस्पताल में ही पैथोलाजी भी चलती मिली। इतनी लापरवाही के बाद अस्पताल को सीज़ करना पड़ा। बता दें कि बीते दिवस न्यू नेशनल अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों के हंगामे अस्पताल पर केस दर्ज किया गया था।

बताना जरूरी है कि सोमवार को तासीपुर निवासी सीमा पत्नी राम समुझ की प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने पर मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर काफी देर तक हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल में बरती जाने वाली लापरवाही को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि वह सरकारी अस्पताल जा रहे थे। आशा बहू ने जबरन कमीशन के चक्कर में प्राइवेट अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने आशा बहू व चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Related posts

बिजली की अघोषित कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू स्वराज का धरना प्रदर्शन

admin

कटेहरी में दो नेताओं ने बदली समीकरण की भूमिका

admin

राजमिस्त्री हत्याकांड का स्थलीय निरीक्षण कर एसपी ने मृतक के परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

admin

Leave a Comment