June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

आजाद समाज पार्टी का कलेक्ट्रेट पर हंगामा कंहा UP में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए

भास्कर न्यूज़ संवाददता

03 मार्च 2025

सोमवार को आजाद समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया। मथुरा की घटना को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। हाथों में नीला झंडा और ‘दलितों पर अत्याचार बंद’ के नारे लगाए। जिलाधय्क्ष नितिन गौतम  ने कहा- यूपी में लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहा है। ये बेहद अफसोस नाक है।

कलेक्ट्रेट में लगभग एक घण्टे तक आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। जिलाधय्क्ष ने कहा- विगत 15 दिनों में दलित और अल्पसंख्यकों पर कई हमले हुए हैं। बीते दिनों मथुरा में दो युवतियां पार्लर से वापस आ रही थीं। उनके साथ मारपीट करते हुए कीचड़ फेंका गया।

चंद्रशेखर पर हमला अफसोस नाक

नितिन ने कहा- आरोपियों के खिलाफ जब कार्रवाई की मांग की गई तो उनके समर्थन में पंचायत लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया गया। कासगंज में दो लड़कियों का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि बुलंदशहर और मेरठ में दलितों का घोडी से बारात निकालने पर अत्याचार किया गया। मथुरा में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर जिस प्रकार हमला हुआ है। वह बेहद निंदनीय है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लगातार अपराध बढ़ रहा है।

Related posts

फर्रुखाबाद में किसानों और मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- – – – अजय कटियार

admin

हरदोई: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में गूंजा देशभक्ति का स्वर, बच्चों ने मनाया ‘जश्ने-ए-ऑपरेशन सिंदूर’

admin

पड़ाव स्थल पर प्रकाश पेयजल व शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये:-डीएम

admin

Leave a Comment