October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आयोजित समाधान दिवस में ज्यादातर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें ही हुई

आयोजित समाधान दिवस में ज्यादातर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें ही हुई प्राप्त
– कुल 28 शिकायतों में से 02 का किया गया मौके पर निस्तारण
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जन सुविधा तथा विवादों के निस्तारण हेतु आज फिर पहले की तरह संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कायमगंज रविंद्र सिंह ने की -इस अवसर पर क्षेत्र से 28 ऐसे लोग जो किसी न किसी समस्या से परेशान थे । समस्या निस्तारण की उम्मीद लेकर समाधान दिवस पटल पर पहुंचे । यहां पहुंचे लुधैइया नगारिया के ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने दबंगों द्वारा किए गए कब्जे से नाली तथा भूखंड को कब्जा मुक्त कराने एवं वहीं इन्हीं ग्राम प्रधान ने बंजर भूमि पर वहां के कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लेने की शिकायत करते हुए प्रशासन से समाधान करने की मांग की है। जबकि कायमगंज नगर से सटे गांव घसिया चिलौली स्थित प्राचीन खंडेश्वरी मंदिर की भूमि पर इसी गांव के कुछ दबंगों द्वारा जबरिया कब्जा करने की मंदिर के महंत ने शिकायत करते हुए सहायता की मांग की है । समाधान दिवस में पहुंचे ग्राम प्रेम नगर निवासी अजय कुमार ने लिखित पत्र देकर जमानत पर रिहा सजायाफ्ता अपने मामा की मृत्यु की सूचना देते हुए उचित कार्यवाही करने की बात कही, जबकि गंगा तट शमशाबाद थाना क्षेत्र के घटिया घाट पर रह रहे कुछ साधुओं ने दूसरे साधुओं पर अवैध रूप से घाट की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हो रहे कब्जों को रोकने की मांग की , इसी तरह अन्य स्थानों से आए फरियादियों ने अपने शिकायती पत्र सौंप कर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई l आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर , नायब तहसीलदार अनवर हुसैन तथा संबंधित अन्य विभागों के अधिकांश अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related posts

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

Bhaskarnews

अलीगढ में बस-ट्रक की भिड़ंत में 5 युवक की हुई मौत

admin

धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

admin

Leave a Comment