October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अयोध्याउत्तर प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया में बनने वाले राम मंदिर को लेकर निकलेगी पदयात्रा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अयोध्या)

अयोध्या के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी विश्व का सबसे ऊंचा भगवान  श्री राम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा, जिसका भूमि पूजन अगले वर्ष 2025 में होगा। इस भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे, 150 एकड़ जमीन में 721 फीट ऊंचा पांच मंजिल का राम मंदिर बनेगा। मंदिर के भूमि पूजन में राम जन्मभूमि की मिट्टी देश भर के विभिन्न तीर्थ स्थलों की मिट्टी और नदियों के जल को शामिल किया जाएगा। और इसके लिए मंगलवार यानी आज पदयात्रा को राम नगरी से रवाना होगे, जो पुरे देश में भ्रमण कर नदियों और तीर्थ क्षेत्र की मिट्टी को एकत्र कर रहे है।

श्रीराम सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया की”संपूर्ण भारत की मिट्टी एवं नदियों के जल” एकत्र करने के लिए श्री राम सेवा पूरे देश में पदयात्रा निकल रही है। मंगलवार को सभी पदाधिकारी सुबह 11 बजे कर सरयू स्नान कर सरयू जल लेंगे। इसके बाद 12 बजे हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद लेंगे। 1 बजे राम मंदिर में दर्शन कर राम मंदिर परिसर से मिट्टी लेंगे। 2 बजे बिरला मंदिर के सामने से पैदल पथ यात्रा को ब्लैक बेरी टाइल्स के संस्थापक अमोद कटियार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, श्री राम सेना कल्याण समिति अयोध्या के संरक्षक रायबरेली के पूर्व विधायक राजा सुरेंद्र सिंह, मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल श्री राम वैदिक एंड कल्चर यूनियन (ISVACU) पर्थ, ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष डॉक्टर दिलावर सिंह रवाना हो रहे है। पदयात्रा आईटीआई होते हुवे चौक फतेगंज, अवध यूनिवर्सिटी, मसौधा हो होते हुए भरतकुंड जा रहे है ।

Related posts

कोहरा के कारण कानपुर में 6 गाड़ियां टकराईं

admin

हरदोई जिला पंचायत की बैठक में एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

admin

24 घंटे के अंदर सुनिश्चित हो धान क्रय का सत्यापनः- जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment