August 26, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया के लेखक राष्ट्रपति ने पुस्तक का किया विमोचन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया )

राष्ट्रपति और सरसंघचालक की मौजूदगी में ‘लोकावलोकन’ का विमोचन किया गया है। इसमें से औरैया के मुनीष त्रिपाठी का लेख शामिल हुए है। भाग्यनगर (हैदराबाद) में अखिल भारतीय बौद्धिक फोरम प्रज्ञा प्रवाह द्वारा आयोजित ‘लोकमंथन’ कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, भारतीय संयोजक जे नंदकुमार, राज्यपाल विष्णुदेव वर्मा और केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने विद्वानों के लेखों की संग्रह पुस्तक ‘लोकावलोकन’ का विमोचन किया है।

इस पुस्तक में औरैया के दिबियापुर क्षेत्र के निवासी, लेखक, पत्रकार एवं इतिहासकार मुनीष त्रिपाठी का लेख सर्वसमावेशी लोकव्यवस्था आवश्यक’ को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में देशभर के सैकड़ों विद्वान, लेखक और विचारक उपस्थित में रहे है।

मुनीष त्रिपाठी इससे पहले भी अपनी तीन चर्चित पुस्तकों के लिए ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें 2019 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा केएम मुंशी पुरस्कार, 2021 में औरैया जिला प्रशासन द्वारा औरैया रत्न और 2023 में इटावा हिंदी साहित्य परिषद द्वारा बेदम वारसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Related posts

हरदोई के प्रभारी मंत्री अरुण असीम ने जरुरतमंदो को वितरित किये कम्बल

admin

सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल,युवक से पूछताछ।

admin

कछौना में चोरी की बारदात के बाद एसपी ने की बड़ी कार्यवाही ,एक दरोगा सहित 4पुलिसकर्मी सस्पेंड

admin

Leave a Comment