October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कछौना के जनता इण्टर कालेज में मिड-डे मील न बनने पर जिलाधिकारी ने कसे कॉलेज प्रशासन के पेंच

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)सरकार स्कूलों में मिड डे मील व उसकी गुणवत्ता पर ध्यान दे रही है। जिलाधिकारी द्वारा भी जनपद स्तर पर बैठक कर इसकी समीक्षा हो रही है। ऐसे में एक प्रकरण जिलाधिकारी के संज्ञान में विभिन्न माध्यमों से आया कि कछौना के जनता इंटर कॉलेज में मध्यान्ह भोजन नहीं बन रहा है। उन्होंने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य व कॉलेज में मध्यान्ह भोजन के प्रभारी को कार्यालय में तलब किया। प्रधानाचार्य व मध्यान्ह भोजन के प्रभारी के विचार जाने। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कॉलेज में समन्वय बनाकर मध्यान्ह भोजन सुनिश्चित किया जाये। विद्यालय में समन्वय की कमी को लेकर उन्होंने प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि मध्यान्ह भोजन न बनने पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भाड़े का झांसा दे लाई गई पिकअप गाड़ी चालक को बेहोश कर ले गए लुटेरे

admin

नलकूप कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ता से लाइनमैन ने ठगे हजारों रुपए पीड़ित उपभोक्ता ने अधिकारियों से लगाई गुहार

admin

संस्कृत हमारे अंदर की नकारात्मकता को दूर करती है: जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment