September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जाम न लगे – इस लिये प्रशासन ने लगाई नो एंट्री

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद -29 अक्टूबर024
धनतेरस के त्योहार पर ग्राहकों की बढ़ती भीड़ की स्थिति को देखते हुए पहले से ही प्रशासन को आशंका थी कि जब सामान्य दिनों में नगर में जाम लगा रहता है – तो ऐसी स्थिति में आज जाम की स्थिति और भयानक हो सकती है । जाम लगाने में सबसे बड़ी भूमिका ई रिक्शा चलाने वालों की रहती है । इसलिए आज से लेकर दीपावली वाले दिन तक नगर के मुख्य मार्ग पर प्रशासन द्वारा नो एंट्री लगा दी गई है । मेन चौराहा – तहसील पुलिया – गंगा दरवाजा – पुरानी गल्ला मंडी चौराहा – मुख्य चौराहा जैसे नगर के प्रवेश वाले मार्गों पर पुलिस तथा होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं । जो किसी भी बाहरी , यहां तक की ई रिक्शा को भी अंदर नहीं जाने दे रहे हैं । प्रशासन द्वारा इस तरह की गई व्यवस्था के कारण ही बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ बहुत अधिक है । दुकानदारों ने सड़क साइड की तरफ बेंच आदि रखकर बिक्री के लिए बस्तुएं सजा रखी हैं। जिसके कारण मुख्य मार्ग काफी सकरा हो गया है । ऐसी स्थिति में जहां ग्राहकों की भीड़ ज्यादा पहुंचती है – जैसे मुख्य चौराहा श्याम गेट बड़ी मस्जिद वाला चौराहा आदि स्थानों पर थोड़ी बहुत देर के लिए भयंकर जाम की स्थिति दिखाई तो देती है । लेकिन वाहनों के आवागमन पर रोक लगने के कारण जाम से फिर भी काफी राहत महसूस हो रही है ।

Related posts

जिला विज्ञान क्लब की मॉडल प्रदर्शनी में प्रियंका राठौर का महिला सुरक्षा उपकरण रहा विजेता

admin

जीरो पावर्टी कार्यक्रम के माध्यम से सरकार अत्यधिक गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर लाने का कार्य कर रही है:-प्रभारी मंत्री

admin

क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर भंडारे का आयोजन हुआ

admin

Leave a Comment