June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

जिलाधिकारी ने की ई ऑफिस के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने कलेक्ट्रेट कक्ष में ई ऑफिस के सम्बन्ध में स्टॉफ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में ई फाइलिंग में प्रगति लायी जाये। सभी सम्बंधित लोग डीएससी बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीआईओ एनआइसी को निर्देश दिए कि पटल सहायकों को भली भांति ई ऑफिस के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जाये। सभी पटलों पर आवश्यक तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।पुरानी फाइलों की स्केनिंग जल्द करायी जाये। आवश्यकतानुसार स्केनर की खरीद की जाये। इस अवसर पर अपर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी तान्या सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।

Related posts

वार्षिक परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

admin

गाजियाबाद प्रकरण पर विरोध व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

admin

*नगर पालिका व नगर पंचायतों में हो कूड़े का समुचित निस्तारण : डीएम*

admin

Leave a Comment