September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा

हरदोई।आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप विभागीय योजनाओं की प्रगति बढ़ाई जाये। एक करोड़ से अधिक धनराशि के कार्यों का सत्यापन कराया जाये। सूचनाओं को विभागीय पोर्टल पर ससमय फीड कराया जाये। उन्होंने यूपीपीसीएल के एई को कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी। उन्होंने परियोजना के पूर्ण होने की अवधि बीत जाने पर भी कार्य पूरा न होने पर सिंचाई, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, यूपीपीसीएल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नगर पालिका द्वारा मकान नक्शा पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा पीडित ने की राज्य मंत्री से शिकायत

admin

जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया

admin

डाक तार विभाग कर्मचारियों ने ली सत्य निष्ठा की शपथ

admin

Leave a Comment