September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का हुआ आयोजन

डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का हुआ आयोजन
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर पंकज
फर्रुखाबाद : डॉ भीमराव अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 23 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ,फर्रुखाबाद की अध्यक्षता में फतेहगढ़ स्थित विकास भवन में संपन्न किया गया और उक्त योजना ग्रामीण जनता के लिए स्वरोजगार हेतु शासन द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को रुपए 70,000 तथा गैर अनुसूचित श्रेणी के लाभार्थियों को ₹50,000 अनुदान के रूप में दिया जाता है तथा उनके द्वारा स्वरोजगार हेतु अपनाए गए प्रोजेक्ट ,क्रियाकलाप के लिए बैंकों से न्यूनतम 2 लाख का ऋण प्रदान किया जाता है स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर होने के लिए यह योजना चलाई गई है साथ ही साथ उक्त साक्षात्कार में अनुसूचित श्रेणी के 07 एवं गैर अनुसूचित श्रेणी के 16 आवेदकों के साक्षात्कार संपादित किए गए आवेदकों द्वारा भैंस पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन, जनरल मर्चेंट, हार्डवेयर की दुकान,आटा चक्की जैसे क्रियाकला हेतु आवेदन किये गए थे साक्षात्कार में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी ,जिला विकास अधिकारी,लीड बैंक मैनेजर आर सेटी के प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग ,प्राचार्य आईटीआई आदि उपस्थित थे ।

Related posts

आगरा ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा:लोगों ने एक-दूसरे के अमन-चैन की मांगी दुआ

Bhaskarnews

सपा की बागी विधायक पूजा पाल अब भाजपा के लिए मांग रही वोट

admin

लखनऊ के दिलजीत की एंट्री, टिकट ब्लैकमेलिंग पर लगाये आरोप

admin

Leave a Comment