October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

तालाब में डूबकर बुजुर्ग महिला की हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया)

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सहाय आलमपुर गांव में मंगलवार सुबह कोहरे और नजर कमजोर होने की वजह से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की तालाब में गिरने से हुई परिजनों ने जब काफी देर तक महिला को घर पर नहीं देखा तो तालाब के पास जाकर देखा तू वहा महिला का शव  मिला

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, तालाब में गिरने से उसकी जान गई  मृतका सोमवती, जो अपने देवर चंगेलाल के साथ रहती थीं, सुबह करीब 5 बजे घर के सामने बने तालाब के किनारे शौच के लिए गई थीं। घने कोहरे और आंखों की रोशनी कम होने के कारण तालाब में गिर गईं। तालाब के ठंडे पानी और चोट लगने से उनकी  मौत हो गई।

जब महिला काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो उनके देवर चंगेलाल और भतीजा राहुल उनको खोजने निकले। तो तालाब के पास पहुंचने पर उन्होंने महिला को अचेत पाया। आनन-फानन में उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है ।

मृतका के भतीजे राहुल ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम करने की तहरीर दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । स्वर्गीय परमूलाल की पत्नी सोमवती के कोई संतान नहीं थी। वह अपने देवर चंगेलाल और भतीजे राहुल के साथ ही रहती थीं।

Related posts

ईद दमलादुन्नाबी के अवसर पर आज श्री अफ़सर ख़ान के गोदाम पर एक जलसे का किया गया आयोजन

admin

औरैया में मनाई गई है! रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

admin

लखनऊ के 3 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म,लोगो ने किया हंगामा:

Bhaskarnews

Leave a Comment