October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नव वर्ष के अवसर पर कन्या शक्ति समूह के नोडल शिक्षकों का हुआ सम्मान

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की पहल पर जनपद के परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गठित कन्या शक्ति समूह के नोडल शिक्षकों का सम्मान समारोह विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरु रानी ने की। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कन्या शक्ति समूह के द्वारा आयोजित की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। एसआरजी आशीष कुमार मिश्रा ने कन्या शक्ति समूह के भ्रमण कार्यक्रम की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों द्वारा कन्या शक्ति समूह की बालिकाओं द्वारा शैक्षिक भ्रमण के अनुभवों को साझा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिक्षकों से कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु सुझाव मांगे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के विस्तार के संबंध में कार्य योजना बनाई जाने के निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को प्रमाण पत्र व नव वर्ष कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या शक्ति समूह की गतिविधियों के सुचारू आयोजन के लिए उपस्थित शिक्षकों को बधाई दी गई।कार्यक्रम के आयोजन में एसआरजी आशीष कुमार मिश्र,एआरपी अभय सिंह,अनिल मिश्र, नीरज मिश्र, भूपेंद्र प्रताप, रवि कुमार, योगेंद्र सिंह, अजय कुमार,सत्येन्द्र आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन एस आर जी आशीष कुमार मिश्र ने किया।

Related posts

समाधान दिवस पर अवैध कब्जे की शिकायतों का ढेर

admin

हरदोई: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में गूंजा देशभक्ति का स्वर, बच्चों ने मनाया ‘जश्ने-ए-ऑपरेशन सिंदूर’

admin

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और जिला महासचिव पर लगाए गए गंभीर आरोप

admin

Leave a Comment