October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी परीक्षा समाप्ति तक रहे मुस्तैद :-डीएम

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 22 दिसम्बर को होने वाली पीसीएस परीक्षा के सम्बन्ध में बैठक हुई। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा समाप्ति तक मुस्तैद रहें। कर्तव्य निर्वहन में किसी भी लापरवाही के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी। केन्द्र पर कैमरों की सक्रियता व लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस आशय का प्रमाण पत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक से लिया जाये। परीक्षा के दौरान लोक सेवा आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। कंट्रोल रूम में सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाये। कंट्रोल रूम में पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाये। केन्द्र पर वीडियो ग्राफ़र की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सेक्टर मजिस्ट्रेट समय से कोषागार से प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट प्राप्त करना सुनिश्चित करें। यह सामग्री केन्द्र व्यवस्थापक के समक्ष स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्राप्त करायी जाये। पूरी प्रक्रिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट निरंतर अपने परीक्षा के पर भ्रमणशील रहेंगे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट से अलग-अलग परीक्षा के तैयारियों के बारे में पूछा। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुबह समय से अपने कार्य स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में पंचायतराज एवं स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दे डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

admin

एक साल की मासूम की पानी से भरे टब में गिरकर डूबने से मौत

admin

शराब की दुकानों की ई लॉटरी प्रक्रिया हुई संपन्न

admin

Leave a Comment