October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

पेशनरो के लिए दरवाजे सदैव खुले रहेंगे :-डीएम

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन तीन वरिष्ठतम पेंशनरों व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनर्स के चिकत्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान का सरलीकरण किया जाये। पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्ड धारकों का निजी अस्पतालों में इलाज सुनिश्चित किया जाये। पेंशन बनाने में अनावश्यक देरी न की जाये। जीपीएफ का भुगतान करने में देरी न की जाये। पेंशन देने में भ्रष्टाचार के मामले प्रमाण मिलने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। बैंक और चिकित्सालयों में पेंशनरों के लिए एक काउंटर बनाया जाये। कार्यक्रम में पेंशनरों ने अपनी समस्याएं रखीं जिनके तत्काल निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। शाहाबाद के एक लेखपाल बाबूराम की पेंशन में करीब ढाई साल की देरी पर उन्होंने जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पेंशनर्स जिलाधिकारी के स्वयं पेंशनर्स दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होने पर अभिभूत हुए। जिलाधिकारी ने तीन सबसे वयोवृद्ध पेंशनरों को साल उढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अन्त में कहा कि सभी विभागों में पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय के दरवाजे पेंशनरों के लिए हमेशा खुले हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग द्विवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नवाबगंज में राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन

admin

सर्द मौसम की तल्खी देख जलाए जा रहे अलावों की संख्या ज्यादा स्थानों पर करने की उठी मांग

admin

हमारे देश का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं जो अलमारी में बंद रहे—कनिष्का सिंह

admin

Leave a Comment