August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

पोषण समिति की बैठक में डीएम ने पोषाहार आपूर्ति को निर्बाध रखने के दिये निर्देश

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पोषाहार की आपूर्ति को निर्बाध रखा जाये। हॉट कुक्ड मील के लिए एल्यूमिनियम के बर्तनों का प्रयोग न किया जाये। पोषण ट्रैकर पर आधार व मोबाइल सत्यापन का कार्य जल्द पूरा किया जाये। सैम व मैम बच्चों को सुपोषित कराया जाये। एनआरसी में व्यवस्थाओं को सुचारु रखा जाये तथा बच्चों को भर्ती कराया जाये। ई कवच पर फीडिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने भरावन, भरखनी, कछौना व पिहानी में कम फीडिंग को लेकर सम्बंधित चिकित्सा अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की जाये। 8 अप्रैल से होने वाले पोषण पखवाड़ा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

IPL से पहले पहुंचे अयोध्या राम मंदिर:टीम के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ ने किए दर्शन

Bhaskarnews

साधना पूर्वक भक्ति में लीन हो मानव सांसारिक वासनाओं से दूर रहकर प्राप्त कर सकता है प्रभु की कृपा

admin

डी एम की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की हुई बैठक

admin

Leave a Comment