October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

फेसबुक आईडी हैक कर झूठे केस में फसवाने तथा अभद्रता करने का आरोप लगा कराया मुकदमा दर्ज

फेसबुक आईडी हैक कर झूठे केस में फसवाने तथा अभद्रता करने का आरोप लगा कराया मुकदमा दर्ज
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला चैनी मजरा अहमदगंज निवासी अनिल कुमार पुत्र खुशीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है की शादी के एक मामले में धर्मेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगला भवन थाना उसाबा जनपद बदायूं हाल निवास ग्राम रसूलपुर बिलहारी थाना सिविल लाइन ककराला रोड बदायूं मुझसे रंजिश मानता है । आरोप है कि धर्मेंद्र ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली और आए दिन उसे मां बहिन की गालियां दे , अपशब्द एवं अभद्र टिप्पणी करते हुए किसी बड़े और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देता है । उसका आरोप है कि आरोपी उसकी छवि धूमल करने के लिए उसे चोर बताकर व्हाट्सएप सहित
अन्य माध्यमों पर मैसिज सेंड करता है । उसके इस कृत्य से वह बेहद परेशान भयभीत एवं मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त हो रहा है । पीडित ने आरोपी द्वारा विभिन्न माध्यमों से भेजे गए मैसेज के साक्ष्य के रूप में स्क्रीन शार्ट संलग्न कर कार्रवाही की मांग की – इस पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।

Related posts

योगी सरकार में जुझारू आईएएस: राल्लपल्ली जगत साँई गांव-गांव जाकर सुन रहे लोगों की चबूतरे पर बैठकर समस्याएं,जीत रहे है दिल

admin

आयोजित समाधान दिवस में मंडी समिति अधिकारियों से परेशान धान उत्पादक कृषक ने मांगी अन्य प्रांत में धान बेचने की अनुमति

admin

मॉडर्न पब्लिक स्कूल की नन्हीं प्रतिभा पारिशा पांडे ने हासिल किया पहला स्थान

admin

Leave a Comment