September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिजली विभाग में 11 चीफ इंजीनियर ने लिया VRS ,उपभोक्ता परिषद ने चिंता जताई

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

27 फरवरी 2025

लखनऊ – बिजली विभाग में निजीकरण को लेकर लगातार विरोध चल रहा है। एक तरफ कर्मचारी इसको लेकर लामबंद है तो दूसरी तरफ विभाग से वीआरएस लेने वाले इंजीनियरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2 महीने में 11 इंजीनियर वीआरएस ले चुके हैं।

इसे लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने चिंता जताई है। परिषद के अध्यक्ष का कहना है कि गर्मी शुरू होने से पहले इंजीनियरों को इस तरफ नौकरी छोड़ कर जाना गंभीर विषय है। इस पर मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को संज्ञान लेना चाहिए।

32500 से 33000 मेगावाट तक डिमांड जाने की जताई उम्मीद

परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा- ऊर्जा सेक्टर में बहुत उतार चढ़ाव आ गए हैं। मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी नौकरी छोड़ रहे हैं। दो महीने में आठ मुख्य अभियंता और तीन अधीक्षण अभियंता वीआरएस ले चुके हैं।

इस मामले की उच्च स्तरीय समीक्षा करनी चाहिए

उन्होंने कहा- 35 साल से ज्यादा की नौकरी करने वाले वरिष्ठ अभियंता गर्मी के पहले वीआरएस ले रहे हैं। जबकि गर्मियां लगभग शुरू हो चुकी हैं। इस बार अधिकतम डिमांड 32500 से 33000 मेगावाट तक की उम्मीद है। ऐसे में ऊर्जा क्षेत्र में मुख्यमंत्री को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा करनी चाहिए।

Related posts

तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना

admin

उपद्रवी शराबी ने पड़ोसी को सिर में ईंट मार कर किया गंभीर रूप से घायल

admin

हरदोई भ्रमण के दौरान मण्डलयुक्त ने विभिन्न सरकारी विभागों का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment