October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मड़ैया घाट पर बन रहा गंगा पुल डीएम ने किया निरीक्षण,

ब्यूरो भास्कर
रिपोर्टर दीपक
,फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज ब्लॉक स्थित मड़ैया घाट पर बन रहे गंगा पुल का 76 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि पुल निर्माण में मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुल का कार्य निर्धारित समय से पूर्व ही पूरा कर लिया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को जल्द ही आवागमन में सुविधा मिलेगी।निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक 76 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है।
यह गंगा पुल फर्रुखाबाद को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related posts

विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग कार्यक्रम में युवाओं को भाग लेने के लिए 25 नवम्बर 2024 से पंजीयन प्रारंभ

admin

एमएसपी गारंटी तथा मुआबजा सहित अन्य किसान समस्याओं पर मुखर हो चौधरी हरपालसिंह ने किसान पंचायत में रखी मांगे

admin

फर्रुखाबाद में युवक ने फंदा लगाकर जान दी:मां-बाप से अलग रह रहा था युवक

Bhaskarnews

Leave a Comment