October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

संविधान दिवस पर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यर्पण

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता – भारतीय संविधान दिवस पर आज फतेहगढ़ तिराहे पर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुच कर आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने माल्यापर्ण किया, 75वें संविधान दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदादिकारियों ने अपने अपने विचारों को प्रकट किया व बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर को याद किया, इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी संजीव सिंह ने कहा की बाबा साहब एक सच्चे देश के पालनहार थे जिन्होंने न सिर्फ दलितों के लिए संबिधान में उनके अधिकारों के लिए जगह दी बल्कि सभी वर्ग जातिओं के लिए जगह बनाई सबसे पहले बाबा साहब ने महिलाओं के लिए संविधान में जगह दी और उनके उत्थान के लिए विशेष जगह को सुरक्षित किया जिससे इस देश में महिलाओं को बराबर का हम मिल सके , उन्होंने वन वोट वन मेन को सुरक्षित किया जितने वोट की कीमत एक देश के राष्टपति है उतनी ही कीमत एक दलित शोषित वंचित दलित पिछड़े व्यक्ति की है इस लिए इस देश के हर युवा को बाबा साहब के संविधान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है , उन्होंने यह भी कहाँ की कुछ लोग संविधान को ख़त्म करने की जो साजिश कर रहे है यह भीम आर्मी कभी नहीं होने देगी , इस मौके पर जिला अध्यक्ष नितिन गौतम , लीगल सैल के जिलाध्यक्ष सूरज गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ,

Related posts

टिकारी कंपोजिट विद्यालय मे छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin

आबकारी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

admin

लखनऊ में मंडप से लौटी दुल्हन.. दूल्हा लापता

admin

Leave a Comment