October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

स्कूल जा रहे नर्सरी के छात्र को पिकअप ने रौंदा,मौके पर हुई दर्दनाक मौत

*स्कूल जा रहे नर्सरी के छात्र को पिकअप ने रौंदा,मौके पर हुई दर्दनाक मौत*

*ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट*

सिरौली गौसपुर बाराबंकी l तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने घर से स्कूल जा रहे 5 वर्षीय मासूम छात्र को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण की थी की मौके पर ही मासूम छात्र की दर्दनाक मौत हो गई l दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

जानकारी के मुताबिक कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम अरियामऊ निवासी सत्य प्रकाश तिवारी का 5 वर्षीय बेटा कोटवा धाम के बसंता फूफू मंदिर के ठीक सामने स्थित शिव सरस्वती एकेडमी में नर्सरी का छात्र है शुक्रवार की सुबह करीबन 9:00 बजे दिव्यांश रोजाना की तरह स्कूल जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन नंबर UP 32 TN 2334 ने उसे टक्कर मार दीl टक्कर लगते ही दिव्यांश सड़क पर जा गिरा और उसका सिर पिकअप के पहिए के नीचे आकर कुचल गया l

इस हादसे में दिव्यांश की घटना स्थल ही पर दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना के बाद पिकअप को नयापुरवा पंचायत भवन में खड़ी करके ड्राइवर मौके से फरार हो गयाl सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे कोतवाली बदोसराय के प्रभारी संतोष कुमार ने पिकअप वाहन को थाने भेज दिया l घटनास्थल पर पड़े छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l वही दिव्यांश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है l

Related posts

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर जर्जर मार्ग के जीर्णोद्धार व बालामऊ को तहसील बनाने की रखी मांग

admin

शंकराचार्य बोले- हिंदुत्व खतरे में है:सिर्फ हिन्दू की तरह ड्रेस पहनने से हिन्दू नही बन सकते

Bhaskarnews

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गंगा घाट पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान एवं गंगा आरती का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment