November 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

समाधान दिवस में डीएम एसपी ने लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का दिया निर्देश

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज शाहाबाद तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने कहा कि वरासत व अंश निर्धारण के प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया जाये। अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग व पुलिस की टीम तत्काल मौके पर जाये। चकरोड से अवैध कब्जे को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाये। आग लगने की घटनाओं में पात्रों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की कार्रवाई में देरी न की जाये। चकबंदी से सम्बंधित समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाये। पैमाइश की कार्रवाई निर्धारित समय सीमा में की जाये। पेंशन के प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। काश्तकार की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाये। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस टीम राजस्व टीम के साथ मौके पर जाये। यथा संभव बातचीत कर मामलों को सुलझाया जाये। जन सुनवाई के दौरान एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। कहोरा गाँव के शिवरानी उर्फ़ संतोष कुमारी पत्नी शिवराम ने शिकायत की कि उसने पांच वर्ष पूर्व एक जमीन वेद प्रकाश से खरीदी थी। पाँच वर्ष बाद विक्रेता ने उसी जमीन पर स्टेट बैंक शाहाबाद से ऋण ले लिया और उसकी जमीन बंधक हो गयी। जिलाधिकारी ने तत्काल एलडीएम, सम्बंधित थाना इंचार्ज व लेखपाल को बैंक भेजा तथा पूरे मामले की जानकारी कर मामले का नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए। एलडीएम ने बैंक से वापस आकर जानकारी दी कि लोन 2014 में लिया गया था लेकिन इसे जब ऑनलाइन किया गया तब तक जमीन बिक चुकी थी। वेद प्रकाश के विरुद्ध वसूली के लिए आरसी जारी की गयी है। इस सम्बन्ध में पुलिस जाँच के भी निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के बाद उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी क़ानून गो व लेखपालों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वादों का निस्तारण तेजी से कराया जाये। म्यूटेशन के प्रकरणों में निर्णय लेने में देरी न की जाये। सभी अधिकारी व कर्मचारी निष्ठा व मेहनत के साथ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने वादों से सम्बंधित पत्रावलियों को भी देखा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, पीडी पीपी त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी दीक्षा जोशी, एसओसी चकबंदी पीसी उत्तम, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

_बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल_

admin

बाबा साहब की जयंती उपलक्ष्य में सपा कैंप कार्यालय पर हुआ स्वाभिमान – स्वमान समारोह का भव्य आयोजन

admin

आगरा ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा:लोगों ने एक-दूसरे के अमन-चैन की मांगी दुआ

Bhaskarnews

Leave a Comment