March 7, 2026
Bhaskar News Agency
लखनऊ

सरकार के इशारे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया- अजय राय

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

लखनऊ संवाददाता – लखनऊ में मनरेगा बचाओ आंदोलन को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। 17 फरवरी को विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सत्याग्रह आयोजित कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए।

17 फरवरी की कार्रवाई पर उठे सवाल

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा घेराव कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह कार्रवाई सरकार के इशारे पर की गई। इस घटना के बाद से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेशभर में विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

Related posts

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर लखनऊ में हुआ विरोध प्रदर्शन

admin

बिजली विभाग में 11 चीफ इंजीनियर ने लिया VRS ,उपभोक्ता परिषद ने चिंता जताई

admin

लखनऊ में मंदिर के पास खुली मीट की दुकान:मेयर ने लिया एक्शन, सील कराई दुकान

admin

Leave a Comment