June 5, 2026
Bhaskar News Agency
लखनऊ

शंकराचार्य विवाद- डिप्टी सीएम ने बटुकों की पूजा की कहा चोटी को खींचना पाप

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

यूपी में शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मण बटुकों की पूजा की। उन्होंने गुरुवार सुबह लखनऊ आवास में 101 बटुकों को आमंत्रित किया। पत्नी नम्रता पाठक के साथ सभी बटुकों का तिलक लगाया। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फूल बरसाए। इस दौरान बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। पूजा के बाद डिप्टी सीएम ने एक्स  पर लिखा- बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य।है दरअसल, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या में प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य को पुलिस ने चोटी पकड़कर घसीटा और पिटाई की थी।  भास्कर में इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ा।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक महीने तक पूरे मामले में चुप रहे। 2 दिन पहले पहली बार उन्होंने एक मीडिया इवेंट में पूरे विवाद पर कहा था, ‘चोटी नहीं खींचनी चाहिए थी। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

Related posts

लखनऊ में भतीजे ने दी मुखाग्नि:बेटा हत्या करके जेल में बंद; मर्डर के बाद सिर काटकर फेंक दिया था

Bhaskarnews

लखनऊ के दिलजीत की एंट्री, टिकट ब्लैकमेलिंग पर लगाये आरोप

admin

लखनऊ में शादी से 15 दिन पहले इकलौते बेटे ने होटल में लगाई फांसी

admin

Leave a Comment