October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

इटावा में आश्रम से मूर्तियां हटीं:हाईकोर्ट का आदेश अंबेडकर पार्क में रखी जाएंगी, मूर्तियां

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

इटावा संवाददाता -इटावा जिले के इकदिल इलाके में कानपुर हाईवे स्थित संत रविदास आश्रम से इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हटाई जा रही सभी मूर्तियों को नजदीकी गांव के अंबेडकर पार्क में संत रविदास और महात्मा वाल्मीकि की सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाएगा। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश के पालन में की जा रही है और पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी की जा रही है।

मूर्तियों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि यह आश्रम पीडब्ल्यूडी की करीब डेढ़ बीघा जमीन पर वर्ष 1995 से स्थापित था। एक जनहित याचिका के निस्तारण के निर्देश के बाद मूर्तियों को हटाया जा रहा है और उन्हें नजदीकी गांव के अंबेडकर पार्क में स्थापित किया जाएगा।

Related posts

2 महिलाओं के बीच हुई बहस और होने लगी गोलीबारी, हमले में 11 लोग हुए घायल

admin

सर्राफा कारोबारियों का होली मिलन,परिवारों संग मनाया उत्सव

Bhaskarnews

ज्वेरेव पहली बार इंडियन वेल्स के:ATP मास्टर्स के सभी 9 इवेंट्स में पांचवें खिलाड़ी बने

admin

Leave a Comment