October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने DM-SSP की पत्नी को खाना बनाना सिखाया:पहली खाना-खजाना का सफर शुरू हुआ

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

राजिस्थान संवाददाता -इंडियन सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने बताया कि जब बनारस के एक होटल में उनकी पहली नौकरी लगी थी, तब वहां के डीएम और एसएसपी की पत्नियों को खाना बनाना सिखाया।संजीव कपूर: खाना ऐसा फील्ड है जो मेरा बिजनेस है। जिसे मैं और आगे बढ़ाउंगा। जब मैंने होटल में शेफ के तौर पर काम शुरू किया, तो सीढ़ियां चढ़ता गया और धीरे-धीरे टॉप पर पहुंच गया। 28 साल की उम्र में मुझे बेस्ट एग्जीक्यूटिव शेफ ऑफ द कंट्री का अवॉर्ड मिला।

दरअसल, संजीव कपूर एक निजी कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को उदयपुर आए थे, इस दौरान उनसे बातचीत की। उन्होंने खाने के बदलते ट्रेंड्स और हेल्दी फूड पर अपने अनुभव साझा किए।

कपूर ने बताया कि डीएम और एसएसपी अपनी पत्नियों के साथ होटल में खाना खाने आए थे। उनकी पत्नियों ने खाना सिखाने की गुजारिश की। तब मैंने जीवन में पहली बार किसी को खाना बनाना सिखाया था। तभी लगा कि आगे भी लोगों को ट्रेनिंग देनी चाहिए। वहीं से करियर ने नया मोड़ लिया और आज वे दुनिया भर में मशहूर हैं।

Related posts

लखनऊ में राहुल बोले-अगर नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम यूपी CM होते:

admin

निवाड़ीकला में कहीं भट्टी से बन रहा नाश्ता, गैस किल्लत से ठेली दुकानदारों की रोजी-रोटी पर मुसीबत:

admin

यूपी में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है।एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें:बुकिंग

Bhaskarnews

Leave a Comment