October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedलखनऊ

यूपी में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है।एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें:बुकिंग

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

यूपी में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है। लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई शहरों में बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगने लगी हैं।गोरखपुर में एजेंसी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों ने कहा- 2–3 दिन से लाइन लगा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि 15-20 साल पहले जैसे हालात हो गए हैं, जब गैस सिलेंडर के लिए महीनों का इंतजार करना पड़ता था।गैस कंपनियों ने भी ग्राहकों को मैसेज भेजकर गैस की किल्लत की खबरों से इनकार किया। कहा- ईंधन की कमी के दावे भ्रामक और निराधार हैं। देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है।

इधर, तेल कंपनियों ने घटते स्टॉक के चलते कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है। एजेंसियों को फिलहाल सिर्फ घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर पड़ रहा है। उन्हें कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते आम लोगों में भी डर का माहौल है। कई शहरों में घरेलू सिलेंडर की डिमांड अचानक बढ़ गई है

हालांकि, अफसरों का कहना है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। लखनऊ के जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा- फिलहाल किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। विभाग के पास 25 दिन का कोटा उपलब्ध है।

Related posts

IPL से पहले पहुंचे अयोध्या राम मंदिर:टीम के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ ने किए दर्शन

Bhaskarnews

दिव्यांग रामकली ने “दूधों नहाओ पूतों फलो” का डीएम को दिया आशीर्वाद

admin

लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती ;पेपर वायरल, बोर्ड बोला- फेक है

admin

Leave a Comment